शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी प्रचार के दौरान लोगों से मांगा समर्थन

--Advertisement--

Image

पठानियां ने बोडू सारना, दरगेला,बसनूर,बागडू ,पुहाड़ा, प्रेई ,बजरेड, सिहुवा, डडोली ओर भरूपलाहड़ के बट बल्ला में जुटाया समर्थन

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां का डडोली ओर भरूपलाहड़ के बट बल्ला आदि गांवों की जनता ने बाजे गाजे तथा फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

बट बल्ला में पहुँचने पर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया द्वारा आये हुए भाजपा छोड़ कर 40 परिवारों को हार पहनाकर कांग्रेस परिवार में किया शामिल। बट बल्ला की जनता ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने की राजनीति करती है।

जनता का कहना है कि आज स्थानीय मंत्री को केंद्रीय प्रबक्ता संबित पात्रा को बुलाने की क्या जरूरत पड़ गयी। अगर स्थानीय मंत्री बिधायिका ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर का विकास करवाया है तो क्यों उनको सहारा लेना पड़ रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस परिवार में आने पर तहदिल से स्वागत किया। पठानिया ने कहा कि आज जनता विकास को लेकर कांग्रेस का हाथ थाम रही है।

मैं बच्चन देता हूं कि आपके आशीर्वाद से बिधायक बनने के बाद विधानसभा शाहपुर में विकास की गाड़ी को दौड़ाया जाएगा। जनता की मांगों को लेकर सभी कार्यो को अंजाम दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही शाहपुर में एक बड़ा उद्योग स्थापित किया जाएगा, जिससे बेरोजगारी को लगाम लग सके। साथ ही इंजीनियरिंग कालेज भी खोला जाएगा, ताकि तकनीकी शिक्षा के लिए युवाओं को बाहर का रास्ता अख्तियार न करना पड़े।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार की मंत्री ने शाहपुर की जनता को दर्द के सिवाय कुछ नहीं दिया। अपने चेहतों के ही काम किए हैं। जनता के लिए कुछ नहीं किया है।

पठानिया ने कहा जगह जगह जनता के प्यार और आशीर्वाद मिलने पर मैं हमेशा शाहपुर हल्के की जनता का ऋणी रहूँगा। इस ऋण को तो उतार नही सकता लेकिन समस्त शाहपुर हल्के में विकास की नींव रख कर विकास की गंगा बहाने की जरूर कोशिश करूंगा।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में यह हुए शामिल

लक्की, प्रकाश चंद, महिंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, संतोष, सतीश, सुरेश, विजय कुमार, सोमराज, मिलखी राम, बलदेव, रशपाल, रिंकू, सुभाष, कृष्ण, अशोक, बलदेव, सुरजीत, श्याम, रवि कुमार, घनश्याम, करतार, राकेश, चुनी, ऋषि, कीकर, गोल्डी, सतिंदर, कुलतार ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...