
तहसीलदार शाहपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार दिल्ली को काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई ओर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
शाहपुर- नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ,शाहपुर युवा कांग्रेस,शाहपुर महिला कांग्रेस,शाहपुर एन०एस०यू०आई०ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुर तहसील के प्रांगण में उतर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना के पीड़ितों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में दो घण्टे प्रदर्शन करके भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।
पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि लखीमपुर में किसानों के शांतिपूर्वक प्रदर्शदन पर केंद्रिय राज्य मन्त्री के पुत्र द्वारा गाडी चला कर उन की हत्या के प्रदर्शन को अहिंसक बनाने की साजिश की गई, जब विरोध करने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर में जाने लगी तो उसे अलोकतांत्रिक तरीके से वहा पर जाने से रोका गया और उनकी अनैतिक गिरफ्तारी की गई और हाउस अरेस्ट कर के रखा गया ।
उन्होंने कहा है कि 3 अक्टूबर 1977 में इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी से जनता पार्टी सरकार के पतन की शुरूआत हुई थी। अब उसी दिन यानी 3 अक्टूबर 2021 को प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से देश में भाजपा सरकार के अंत की शुरूआत हो गई है।पठाानिया ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक साल से मांगो को लेकर आंदोलनरत किसानों के आंदोलन को कुचलने के हथकंडे अपनाए जा रहे है।
यूपी में मंत्री के बेटे पर कार्यवाही के बावजूद कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को हाउस अरेस्ट किया गया है। बीजेपी की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश मे अराजकता फैलाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी हिटलरशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर है और अगर सरकार का रवैया बदलता नही है तब तक कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदार बीजेपी की सरकार की होगी। हमारी महामहिम से प्रार्थना है कि दोषियों को गिरफ़्तार करके उन्हें दड़ित किया जाए और प्रियंका गांधी की जल्द से जल्द रिहाई की जाए ।
इस अबसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देव दत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महिला ब्लॉक् कांग्रेस नीना ठाकुर,प्रदीप बलोरिया,सूबेदार उत्तम सिंह चम्बयाल,युवा कांग्रेस अखिल पठानिया,हितेश चौधरी युवा कांग्रेस,अक्षय कुमार,अजय बबली प्रधान ,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश पटियाल,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी विनय ठाकुर,रीना पठानिया,राजेश्वरी राणा पूर्व प्रधान, चंद्र किरण कांता,प्रधान कुलवंत सिंह,विपुल पटाकू,NSUI शाहपुर मलिन्दर शर्मा,शोभित राणा कैम्पस प्रधान,शेर सिंह,अखिल कुमार,प्रीतम चन्द, कैप्टन रविन्द्र सिंह,सुभाष चंद,जय चंद,कर्म चंद,रंजीत जम्वाल,कमल सिंह, इकवाल सिंह मिंटा उप प्रधान,दलीप सिंह धीमान,आयुष,विक्की,साहिल,प्रिंयका दत्त, हर्षिता,अदिति राणा,वर्षा मेहरा,साहिल,हरदीप सिंह ,प्रणव कटोच आदि अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।
