
शाहपुर, नितिश पठानियां
स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश की दूसरे दिन की परिक्रमा स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित, ब्लॉक् कांग्रेस अध्य्क्ष सुरजीत राणा, ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सुबह 8 बजे रैत कांग्रेस कार्यलय में स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने अपनी माता विद्यादेवी,पूरे परिबार सहित, ओर स्थानीय जनता ने फूल अर्पित करके ओर दो मिंट का मौन रख कर श्रधांजलि दी।
फिर परिक्रमा प्रवाह अस्तु कलश यात्रा रैत से चंबी, धनोटु में बाबा अम्बेडकर संस्था , निचला डडम्ब, अपर डडम्ब, गुड्सराई, रक्कड़ का बाग में राजपूत सभा, चड़ी, भारी भीड़ के साथ जा कर गज खड्ड में जा कर समाज सेवी रजनीश शर्मा, के साथ चार पंडितो ओम प्रकाश शर्मा, अनीश शर्मा, विनय कुमार शर्मा, पंकज शर्मा ने बिधिबत मंत्रो उच्चारण के साथ नम आंखों से केवल सिंह पठानिया ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र साहिब के अस्थि प्राबहित किये।
इस दुःखद घड़ी में पठानिया ने कहा कि राजा साहिब के जाने से विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता को ही नही बल्कि पूरे प्रदेश को राजा साहिब की कमी महसूस होगी । उन्होंने ने कहा कि राजा साहिब ने मुझे अपने बेटे की तरह रखा और कभी भी शाहपुर के विकास के लिए मना नही किया। जब जब राजा वीरभद्र सिंह कांगड़ा के दौरे पर आए तब तब बिना प्रोग्राम के रैत में रुके जो कि उनका मेरे ऊपर बेटे की तरह इतना प्यार था।
राजा साहिब का शरीर आज हमारे बीच नही है लेकिन उनकी आत्मा और यादे हमेशा हमारे जहन में रहेगी। इस दुःखद घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत राणा ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रणदीप राणा,राजप सभा शाहपुर इकाई अध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर, संजय शर्मा,विराज शर्मा, डॉ, अश्वनी शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलाहकार सुशील शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व प्रधान संजय ठाकुर ,उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ,संजय शर्मा, प्रधान इंद्रजीत प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता सैनी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ,जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार (पंकु )दुर्गा दास ,रीना पठानिया ,नम्रता चम्याल, बीना देवी, प्रदीप बलोरिया, पूर्व प्रधान लालमन, संजय कुमार ,मेहर चंद, विपुल चौधरी ,हितेश चौधरी पंचायत समिति सदस्य, विवेक राणा ,सुरेंद्र कुमार ,शेर सिंह ,प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान सुरेंद्र जमवाल, विशाल जमवाल, लकी ,कुसुम लता, सुषमा देवी, लज्जा देवी ,रेखा देवी ,सुनीता देवी ,सीमा देवी ,राजेश्वरी देवी ,ध्रुव बलोरिया ,उत्तम चन्द, पूर्व प्रधान,सुरेश मेहरा,रक्षा देवी,मीनाक्षी देवी,लज्या देवी, मुनीश पटियाल पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष,संजीव उपाध्याय, सुशील शर्मा,आदि सम्मानीय जनता साथ थी।
