
शाहपुर-नितिश पठानियां
पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना शाहपुर के तहत बीती रात पुलिस ने गांव ततवानी में 44 वर्षीय सुरजीत कुमार उर्फ जीतू निवासी गांव बड़ंज डाकघर हरनेरा से गश्त के दौरान नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने कार की तालाशी लेने पर 224 प्रोक्सीवान स्पास कैप्सूल व एक लाख 72 हजार रुपये बरामद किए हैं।
उधर मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
