शाहपुर पुलिस ने अवैध खनन सामग्री ले जा रहे ट्रैक्टर व टिप्पर का चालान कर वसूला 65,100 रुपये का जुर्माना

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के आदेशानुसार शाहपुर पुलिस ने खनन माफिया,नशा माफिया व यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है जिससे अब माफिया में हड़कंप मच गया है शाहपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा द्वारा खनन माफिया के खिलाफ सख्ती बरती गई है शाहपुर पुलिस टीम ने शाहपुर थाना के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर छापेमारी की व चंबी और राष्ट्रीय राजमार्ग में गश्त दौरान अवैध खनन सामग्री ले जाते 16 ट्रैक्टर व टिप्पर के चालान किए तथा मौके पर 65,100 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज शर्मा ने बताया कि आगे भी उनका यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा । माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...