शाहपुर निवासी विक्रांत भंदराल का “बालडी बरेसा दा प्यार” गाना रिलीज

--Advertisement--

शाहपुर निवासी विक्रांत भंदराल का बालडी बरेसा दा प्यार” गाना रिलीज, वेलट्यून स्टूडियो यूट्यूब चेनल पर हुआ रिलीज, सीपी स्टूडियो के एमडी शुभम शर्मा ने दिया है म्यूजिक

शाहपुर – नितिश पठानियां 

प्रसिद्ध गायक शाहपुर निवासी विक्रांत भंदराल का “बालडी बरेसा दा प्यार” गाना रिलीज हो गया। इस गाने को संगीत संदीप कपूर ने दिया है, जबकि म्यूजिक चिंतपूर्णी स्टूडियो के एमडी शुभम शर्मा ने दिया है।

गाने का फिल्मांकन यूवी फिल्म ने किया है। कैमरा मनू जमवाल ने चलाया है, जबकि निर्देशन अवतार ने किया है। गाना यूट्यूब चेनल वेलट्यून स्टूडियो में रिलीज हुआ है। वीडियो में मुख्य किरदार अर्पित धीमान व रिया ने किया है। गाने का विमोचन नरेंद्र सिंह बलौरिया टिंकू ने किया।

इस दौरान सीपी स्टूडियो के एमडी शुभम शर्मा, निर्देशक अवतार, राइटर संदीप कपूर, गायक अभिषेक शानू, मनु जमवाल, पंकज पठानिया सहित कई लोग मौजूद रहे। गाना रिलीज होते ही लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बता दे कि विक्रांत भंदराल प्रसिद्ध लोक गायक है। इससे पहले भी विक्रांत के कई गाने आ चुके है। विक्रांत भंदराल के पिता का कुछ माह पहले निधन हो गया था, जिस कारण काफी समय से उनका कोई गाना रिलीज नहीं हो पाया था। अब काफी माह बाद विक्रांत का यह गाना रिलीज हुआ हुआ है।

विक्रांत ने कहा कि वे काफी समय बाद नया गाना लेकर आए है तथा उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह गाना सभी को पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके कई और गाने भी जल्द ही रिलीज होने वाले है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उनके गाने को जरूर सुने तथा इसे शेयर करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...