शाहपुर: दुरगेला के अनिरुद्ध ने राष्ट्रीय स्तर कुराश प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के साथ – साथ जिला कांगडा व दुरगेला स्कूल का नाम किया रोशन।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राष्ट्रीय सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में 10/09/25 से 13/09/25 तक किया गया।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक हासिल किए, जिसमें 2 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दुरगेला के 04 छात्रों ने भाग लिया। जिनमें अनिरुद्ध 6th आदेश डोगरा 8th आरव पठानियाँ 8th व अंकित 10th ने भाग लिया।

अच्छा प्रदर्शन करते हुए अनिरुद्ध सुपुत्र मोहन सिंह ने – 35 kg भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जिला कांगडा व दुरगेला स्कूल का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रथानावार्य विरेन्द्र गुलेरिया व समस्त स्टाफ ने व राज्य कुराश संघ के पदाधिकारियों कौशल मुगटा, सुरेन्द्र कुल्ला, विरेन्द्र धौलता और हरदेव सिंह ने कोच राजेश कुमार प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी. आई रवि कांत व खिलाड़ी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएँ दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...