शाहपुर की ठारु पंचायत के टूण्डु निवासियों ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर की ठारु पंचायत के टूण्डु में जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जनता का दुःख दर्द जाना।

स्थानीय जनता का कहना था कि ठारु पंचायत में आज न तो पानी आता है न ही सरकार की तरफ से कोई सुविधा मिलती है। सरकार आम जनता की सुनबाई नही कर रही है।

लोगो का कहना था की पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ठारु पंचायत को करोड़ो रूपये बजट के पानी की स्कीम की स्वीकृति मिली थी।

भटेच्छ् बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को नए भवन को बनाने के करोड़ो रूपये स्वीकृत थी। लेकिन आज दिन तक भाजपा सरकार को पौने पांच हो गए लेकिन आज दिन तक कोई जनता को कोई सुविधा नही मिल रही है। भतेच्छ् मैदान की भी कोई सुध नही ली है।

पठानिया ने जनता की सभी समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का जीना दुर्भर कर दिया है।

विधानसभा शाहपुर में आज तक बरसात से हुए नुकसान का कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुँचा ओर न ही प्रशासन का कोई प्लान है।

जिससे जनता को भारी बरसात से बचाया जा सके। शाहपुर हल्के में पिछले पांच सालों में मूलभूत सुविधाओं से बंचित रहना पड़ रहा है।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है ।

भाजपा सरकार ने हमेशा झूठ की राजनीति का सहारा ले कर सत्ता हथियाने का काम किया है और आज उसी का नतीजा बढ़ती महंगाई, बढ़ती विरोजगारी, चरमराती अर्थव्यवस्था, चरमराती कानून व्यवस्था ,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार देश प्रदेश की जनता खामियाजा भुक्त रही है।

आज जो केंद्र सरकार युवाओ के खिलाफ अग्निपथ योजना थोप रही है कांग्रेस पार्टी उसका विरोध करती हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर ई०डी०का दुरुपयोग करके झूठे केसों में फसाया जा रहा है और विपक्ष की अबाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।

लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सच का साथ दिया है।और सच के साथ जनता की अबाज़ बनेगी उसको कोई भी नही दबा सकता।

प्रदेश की जनता को डबल इंजन सरकार का लालच दे कर भाजपा प्रदेश में जनता को झूठ का लॉलीपॉप दे कर सत्ता में आई थी लेकिन प्रदेश की जनता आज हर मुद्दे पर परेशान नजर आ रही है।

जनता महगाई को कम करने की सरकार के पास दुहाई लगा रही है लेकिन भाजपा सरकार ने तानाशाही का रबैया अपनाकर गैस सिलेंडर को 50 रुपये ओर बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल दिया।

अब जनता कह रही है कि हम्हे अच्छे दिन नही बल्कि पुराने दिन ही चाहिए।जिससे हम चैन की ज़िंदगी जी सके।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास करवाने में नही बल्कि जनता को महगाई ,विरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ाने में साबित हुई है।

अब जनता अपनी जनहित कांग्रेस की सरकार चाह रही अभी हाल में होने बाले चुनावो में भाजपा की तानाशाही का जबाब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना कर देगी।

इस अबसर पर प्रधान सपना देवी,संजय कुमार,विशाल जम्वाल, कुलविंदर सिंह,हरबंस लाल,अमर सिंह,उषा देवी,रेशमा देवी,अनिता देवी, सरिता देवी,कांता देवी,संसार सिंह,लकी ,रमेश कुमार,मदन लाल, हरिंदर सिंह,गुरमेल सिंह, आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...