
शाहपुर – नितिश पठानियां
अभिनंदन मैरिज पैलेस शाहपुर में ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर कमेटी द्वारा आयोजित शाहपुर कांग्रेस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि एव प्रदेश काँग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की ।
मुख्यातिथि पठानिया के पहुँचने पर शाहपुर कांग्रेस कर्तकर्ताओ एव स्थानीय जनता द्वारा ढोल नगाड़ों एव फूलों के हार पहनाकर ओर नारो के बीच जोरदार स्वागत किया गया।
इस बीच ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि आने बाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए शाहपुर काँग्रेस कार्यक्रताओं की भावनाओ को देखते हुए इस सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिससे शाहपुर हल्के में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया की जीत सुनिश्चित की जाए।
शाहपुर कांग्रेस पार्टी केवल पठानिया के नेतृत्व में चुनाव जीतने के लिए तैयार है। राणा ने कहा की शाहपुर हल्के में अगर सही मायने में किसी लोभ लालच के बिना शाहपुर में जनता की सेवा की है तो बो केवल पठानिया है।क्योंकि बिना बिधायक बिना मंत्री पद के पठानिया ने शाहपुर हल्के में विकास की रूप रेखा खिंची थी लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण प्रदेश में सरकार बदल गयी और शाहपुर हल्के की बिधायिका एव मंत्री शाहपुर के हकों को रखने में नाकाम रही। जिससे शाहपुर हल्के की जनता आज मूलभूत सुविधाओं से बंचित है ।
2022 में के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जिता कर शिमला भेज कर शाहपुर हल्के के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल बिधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।जिससे जनता को हर सुख सुविधा प्रदान की जाएगी।
मुख्यातिथि स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि एव प्रदेश काँग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मैं ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एव सभी ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अग्रणी सगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शाहपुर क्षेत्र की जनता का तहदिल से धन्यबाद करता हु जिन्होंने मुझे इतना प्यार सम्मान दिया।
आज इस सम्मलेन में मुझे मुख्यातिथि बुला कर जो मुझे प्यार दिया मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूँगा।पठानिया ने कहा कि मैं शाहपुर हल्के का नेता नही बल्कि शाहपुर क्षेत्र की जनता का बेटा हु।मैं नेता बन कर नही बल्कि बेटा बन कर शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से शाहपुर क्षेत्र का सम्मान विकास करना चाहता हु।
पठानिया ने पूरे जोश होश के साथ शाहपुर की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि शाहपुर हल्के की जनता के आशीर्वाद से बिधायक बनने के पश्चात जनता के सेवा में लग जाऊंगा क्योंकि मुझे पता है शाहपुर हल्के में अभी बहुत कार्य करने को हे जिससे मुझे दिनरात एक करना पड़ेगा।
शाहपुर क्षेत्र के विरोजगार युवाओ के लिए बड़ा उद्योग स्थापित करके रोजगार के अबसर पैदा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है।महिलाओं को सरकार की महिलाओं के कार्यक्रम की नीतियों को ला कर आत्म निर्भर बनाना मेरा प्रथम कर्तव्य रहेगा।शाहपुर हल्के की जनता को मूलभूत सुबिधायें प्रदान करना मेरा प्रथम कार्य होगा।
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को शिक्षा का हब बनाया जाएगा और आपके आशीर्वाद से केंद्रीय विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ूंगा ओर केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर के अंदर ही स्थापित किया जायेगा। शाहपुर हल्के की जनता की हर मांग को पूरा करना मेरा पहला कार्य होगा।जिससे शाहपुर हल्के की जनता को लगे की शाहपुर हल्के की जनता ने अगर बिधायक बनाया है तो हमने सही चुनाव किया है।
पठानिया ने कहा कि इन मुद्दों के साथ जनता के बीच जा कर चुनाव लड़ूंगा।
चंगर क्षेत्र में सूखा हार पानी की योजना को पूरा किया जायेगा,लंज में 50 ओर हार चक्कियां में 50 बेड का हॉस्पिटल बनाया जाएगा, iti शाहपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जाएगा,धार कंडी क्षेत्र में पर्यटक को बढ़ावा दिया जाएगा,बरनेट घेरा सड़क को बना कर धर्मशाला से जोड़ा जाएगा। धार कंडी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुबिधा बढ़ाई जाएगी,शाहपुर क्षेत्र में किसानोंके लिए बीज कलेक्शन सेंटर को पूर्ण रूपनसे बना कर इसको शुरू किया जाएगा।शाहपुर क्षेत्र में मिल्क कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा।
कृषि बिज्ञान केंद्र खोला जाएगा,झुलाड के अंदर 143 कनाल जमीन का भी सदुपयोग किया जाएगा।रिहलु के ऐतिहासिक किले का पर्यटक की दृष्टि से सौंदर्य कर्ण किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पीने के पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।शाहपुर के अंदर ओबीसी भवन बनाया जायेगा।
भूतपूर्व सैनिकों के लिएECH, कैंटीनओर रेस्टहाउस के लिए भवन बनाया जाएगा। फोरलेन से प्रभावित बाजारों को बचाया जाएगा।मच्छयाल ,ततवानी के ऐतिहासिक जगहों का सौंदर्य किया जाएगा,द्रमन में पथ परिवहन का सब डिपो खोला जाएगा, प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा।युवाओ के लिए रैत के मैदान को स्टेडियम बनाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर बरयाम सिंह,बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,ठाकुर गोवर्धन सिंह रिटायर विधानसभा सेक्टरी, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, भूतपूर्व सैनिक लीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल सिंह,ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,एस०टी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, एस०सी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद,महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज सगठन के महामंत्री सुनील बलोरिया,रिंकू बलोरिया , ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलोरिया विशाल जम्वाल,विक्की,अश्वनी शर्मा द्रमन व्यपार मंडल अध्यक्ष, कमल कटोच पूर्व उप प्रधान,अजय बबली प्रधान, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश पटियाल,पूर्व युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया, रितिका शर्मा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,प्रधान ,उप प्रधान, एन० एस० यु ०आई ०,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,आदि गणमान्य कांग्रेस जन मोजूद थे।
