शाम 5:30 बजे के बाद DC ऑफिस में ‘नो एंट्री’, बम से उड़ाने की धमकी के बाद एहतियातन आदेश जारी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

डीसी, एसपी ऑफिस और कोर्ट काम्पलेक्स मंडी में शाम साढ़े पांच बजे के बाद हर तरह के निजी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संदर्भ में डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 117 के तहत आदेश भी जारी कर दिए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे से सुबह 9 बजे तक इस परिसर में हर तरह के नीजि वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश आगामी आदेशों तक इसी तरह से लागू रहेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

DC ऑफिस को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी….

बता दें कि बीती 16 अप्रैल को डीसी ऑफिस मंडी को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। दो दिनों तक पूरे डीसी ऑफिस में सर्च आपरेशन चलाने के बाद जब कुछ नहीं मिला तो उसके बाद कार्यालय को सुरक्षा के साथ सुचारू कर दिया गया था। लेकिन अभी भी मंडी जिला प्रशासन इस पूरे मामले में एहतियात बरत रहा है।

परिसर में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि न हो, उसके लिए यहां कार्यालय बंद हो जाने के बाद निजी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, पुलिस अभी भी ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...