शादी में बाधा बने परिजन, गोहर में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर; युवक की मौत, युवती को अस्पताल से छुट्टी

--Advertisement--

ज्यूणी घाटी में शादी में बाधा बने परिजन; युवक की मौत, युवती को अस्पताल से छुट्टी

मंडी- अजय सूर्या

गोहर उपमंडल की ज्यूणी घाटी में लंबे समय से चले आ रहे प्रेम प्रसंग में बाधा आने से युवक व युवती के जहर निगलने का मामला सामने आया है।

युवक व युवती के परिजनों ने भनक लगते ही उपचार के लिए मेडिकल कालेज नेरचौक में भर्ती करवाया, जिसमें 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवती की जान बचाने में चिकित्सक सफल रहे और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि दोनों का प्रेम प्रसंग पिछले चार सालों से चल रहा था। बात शादी तक इसलिए नहीं पहुंच पा रही थी, क्यूंकि एक पक्ष उसमे सहमत नहीं था।

इसी के चलते युवक व युवती में कुछ समय से शादी को लेकर मतभेद चल रहा था। इसी बीच युवती ने नशीली दवाई का सेवन कर लिया। युवक को जब इस बारे भनक लगी तो उसने भी कोई जहरीली वस्तु गटक ली।

दोनों को उनके परिजनों द्वारा उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया, जिसमें युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...