शादी के 2 महीने बाद हुई बेटी की मौत के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए बुजुर्ग माता-पिता खा रहे दर-दर की ठोकरें

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बेटी के हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए निर्धन बुजुर्ग माता-पिता को चार माह से दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं. इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी शक के घेरे में है, क्योंकि मृतिका के परिजनों के अनुसार 4 माह के उपरांत भी उन्हें  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है.

मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतिका के परिजनों ने ग्रामीणों सहित ग्राम पंचायत डाहड़ के प्रधान चंद्रशेखर की अगुवाई में एसपी बिलासपुर एसआर राणा को ज्ञापन सौंपकर मृतिका के ससुराल पक्ष पर नौकरों सहित कड़ी कार्रवाई अमल में लाने का आग्रह किया है.

जिला बिलासपुर के झंडूता के केशवानंद निवासी डैहन ने पुलिस अधीक्षक एसआर राणा से उनकी बेटी प्रियंका की हत्या की फिर से छानबीन करने तथा उसके पति, सास व दो नौकरों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है.

उन्होंने यहां पर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनकी बेटी प्रियंका का विवाह 10 फरवरी 2022 को अजय कुमार पुत्र रामानंद निवासी औहर के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था. लेकिन विवाह के दो माह बाद 11 अप्रेल 2022 को उन्हें मोबाइल फोन पर उनकी बेटी द्धारा खुदखुशी करने के बारे में बताया गया.

कार्रवाई करने की मांग की

उन्होने बताया कि जब पता चलने पर प्रियंका के घर गए तो उसका शव पुलिस के आने से पहले नीचे उतार दिया गया था. उन्होंने बताया कि उनकी लड़की के पास पुराना फोन था, जिसका बाद में कोई पता नहीं चल पाया है. उन्हें बताया गया कि उसे नया फोन दिया गया था.

उन्होंने जब पुलिस व परिवारजनों से प्रियंका का पुराना फोन मांगा तो उसे नहीं दिया गया. उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आंशका जताई है.

उन्होंने इस मामले में प्रिंयका के पति अजय, उसकी मां, पिता और दो नौकर अमन तथा दिनेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा मामले की फिर से छानबीन करने की मांग की है .

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...