शादी के महज 2 माह बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति पर लगे गंभीर आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सुंदरनगर में एक नवविवाहिता ने अपने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में नैरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जाहडू गांव की स्नेहा की शादी 9 फरवरी, 2024 को फंगवास गांव के नील कमल से हुई थी। पीड़िता के पिता यदविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही नील कमल उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, जो इस प्रताड़ना का मुख्य कारण है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिस पर समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मंगलवार को इसी से तंग आकर स्नेहा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

एसपी विनोद कुमार के बोल 

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, पांच देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी...

मेडिकल कॉलजों के फ्रोफेसर्ज की रिटायरमेंट एज अब 65 साल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य...