शादी का झांसा देकर 11 दिन घर रखा, फिर निकाला अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

--Advertisement--

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, युवती ने भुंतर थाने में दर्ज करवाई शिकायत

भुंतर – अजय सूर्या

भुंतर थाने में आनी थाने से आए एक मामले के मुताबिक एक युवती ने पुलिस में शिकायत की है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 11 दिन तक दुष्कर्म किया और फिर 11 दिन बाद अपने घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस के मुताबिक युवकी ने शिकायत में बताया है कि वह अपने नाना के घर मनाली में रहती है और इस बीच एक युवक उसके संपर्क में आया, जो उसे फोन करता रहता था और फिर एक दिन उक्त युवक ने उसे फोन कर कुल्लू बुलाया और वह भी उससे मिलने के लिए चली गई।

युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ आनी अपने घर ले गया, जहां पर उसे घर के एक कमरे में 11 दिन तक रखा और फिर उसके साथ 11 दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने उसे घर से निकाल दिया और युवती वापस नाना के घर आ गई।

यही नहीं, उक्त युवक ने धमकी दी थी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी, तो वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा और उसे मारने की भी धमकी दी गई। फिर युवती ने हिम्मत कर अपने साथ बीती घरवालों को बताई। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...