शातिर ने मेडिकल स्टोर के गल्ले से उड़ाए आठ हजार रुपये

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

जिला हमीरपुर के पुलिस थाना सदर के तहत अस्पताल चौक हमीरपुर पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में छुट्टे देने आए व्यक्ति ने गल्ले पर हाथ साफ कर लिया। आरोपी ने गल्ले में रबड़ लगाकर रखे आठ हजार रुपये चुरा लिए।

चोरी का पता चलने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने साथ लगती दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मौके पर छानबीन की।

जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक शिव कुमार ने कहा कि वीरवार शाम को वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। एक व्यक्ति उसके पास आया और कहने लगा कि उसके पास पांच सौ के छुट्टे हैं, अगर आपको चाहिए तो मुझे पांच सौ का एक नोट दें।

इस दौरान दुकान में एक अन्य ग्राहक दवाई लेने आया। मेडिकल स्टोर संचालक जैसे ही उस ग्राहक को दवाई देने के लिए सीट पर से उठा, व्यक्ति ने गल्ले में रखे नोट उड़ा लिए और वहां से चला गया।

जब संचालक ने गल्ला खोला तो देखा कि यहां रखे आठ हजार गायब थे। उसने साथ लगते दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। साथ लगती दुकान में लगे सीसीटीवी में व्यक्ति दुकान में घुसता और बाहर आता हुआ कैद हो गया है।

मेडिकल स्टोर संचालक ने कहा कि व्यक्ति किसी बाहरी राज्य का लग रहा था और ऐसा गिरोह भी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है।

एसएचओ सदर राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर छानबीन की है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...