शहर में शाम ढलते ही ढाबों में छलक रहे जाम, आम लोग जाने से कतराते

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

शहर में शाम ढलते ही मटन और चिकन की दुकानों और ढाबों में शराबियों की महफिल सज जाती है। प्रशासन और पुलिस की नाक तले ऐसा काफी समय से चल रहा है। बाजार में शाम के समय महिलाओं का गुजरना तक मुश्किल हो जाता है।

सर्दियों में यह धंधा और ज्यादा हो गया है। हैरानी की बात है पुलिस और संबंधित विभाग इस बात से भलीभांति परिचित हैं मगर अभी तक कार्रवाई के लिए किसी ने भी पहल नहीं की है।

शराब बिकने से आम लोग ढाबों में खाना खाने से कतराते

ढाबों में शराब बिकने से आम लोग ढाबों में खाना खाने से भी कतराते हैं। इसके अलावा महिलाएं ढाबों के पास से जाने से परहेज करती हैं। ढाबे वाले ठेके से शराब खरीद कर मनमर्जी से अपने ढाबों में बेच रहे हैं। ढाबों के भीतर रखी शराब की पेटियों को देखकर लगता है कि इन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है।

स्थानीय निवासी चंद राम, राकेश कुमार, धर्मपाल, किशोर, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश, विनोद कुमार, प्यार सिंह, रोशन लाल, देवी सिंह और जय सिंह ने बताया कि शहर में मटन और चिकन की दुकानों में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं ढाबों में भी अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इसके कारण आम लोग ढाबों में खाना खाने से परहेज करते हैं।

ढाबों में शराब बेचना है गैर कानूनी:

चंबा के एसपी विनोद धीमान ने कहा कि ढाबों में शराब बेचना पूरी तरह से गैर कानूनी है। जल्द ही पुलिस शहर के ढाबों में छापेमारी करके शराब बेचने वाले ढाबों मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...