शराब के नशे में हुड़दंग मचाया तो बीपीएल सूची से बाहर होगा परिवार

--Advertisement--

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

नगरोटा बगवां उपमंडल की ग्राम पंचायत दनौआ का बीपीएल से संबंधित व्यक्ति यदि शराब के नशे में हुड़दंग मचाते या झगड़ा करते पाया गया अथवा ऐसा करने की शिकायत आई तो उसको बीपीएल सूची से बाहर कर दिया जाएगा। चंगर क्षेत्र की इस पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में यह निर्णय लिया गया है।

पंचायत प्रधान आशीष ठाकुर की अगुवाई में उपप्रधान, पंचों और पंचायतवासियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है। पंचायत प्रधान ने बताया कि इस तरह की शिकायत आने पर ग्रामसभा की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया, जिसे सबकी सहमति से पारित किया गया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य प्रस्ताव पारित करके किन्नरों को दी जाने वाली बधाई राशि तय की गई है। उन्होंने बताया कि विवाह या किसी के परिवार में बेटे के जन्म पर 2100 रुपये की बधाई राशि तय की गई है, जबकि दिहाड़ीदार मजदूर 1100 रुपये बधाई देगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर सचिव सुमन कुमार, उपप्रधान सतीश कुमार, वार्ड पंच रजनीश कुमार, वीर सिंह, तारा शर्मा, विंता देवी, सीमा देवी, रीना देवी, होशियार सिंह, अमीं चंद, ध्यान सिंह, कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...