शरण कॉलेज की छात्राओं ने किया आगरा दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन की बीएड तथा डीएल एड की छात्राओं ने दिल्ली आगरा का शैक्षिक भ्रमण किया। पाँच दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सलीम चिश्ती दरगाह, बुलंद दरवाजा और दिल्ली में अक्षर धाम, राजघाट, इंडिया गेट, वार मेमोरियल, दिल्ली हाट और कुतुबमीनार जैसी जगहों पर जाकर अलग-अलग अनुभव हासिल किए।

इन जगहों पर जाकर उन्होंने प्राचीन कलाकृतियों के माध्यम से उस समय की सभ्यता और संस्कृति के बारे में जाना। आगरा फोर्ट में जाकर उन्होंने मुगल शासकों का जीवन जो कि अब इतिहास बन चुका, सम्बन्धी सारी जानकारी हासिल की।

साथ ही उन्होंने देखा कि किस प्रकार इतने वर्षों के पश्चात भी यह कलाकृतियाँ अपनी प्राचीन संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं। जोधा बाई महल को देखकर उन्होंने जाना कि किस प्रकार हिंदू रानी जोधाबाई के लिए विशेष रूप से यह महल बनवाया गया था।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ सुमन शर्मा ने बताया कि छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगींण विकास करना है। इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को भविष्य के लिए भी तैयार किया जाता है। क्योंकि आज की छात्राएं ही कल के सुनहरे भारत की तस्वीर हैं जिन्हें इतिहास और संस्कृति की जानकारी होना अनिवार्य है।

भ्रमण के दौरान अंकिता, नेहा, मीमांसा, प्रिया, सविता, प्रेरणा, शिवानी ड्लारिया, खुशबू, सृष्टि, प्राची, आकृति आदि ने बताया कि हमने शैक्षिक भ्रमण के ज़रिए बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की,जो भविष्य में हमारा मार्गदर्शन करेंगीं।

असिस्टेंट प्रोफेसर रजनी राणा, अंजना शर्मा शैलजा शर्मा, नितिज गौरा, मिस सपना, मिस किरण कुमारी, मिस्टर मनोज, मिस्टर इशविंदर ने छात्राओं का नेतृत्व किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...