‘शक्करपारे’ में धमाल मचा रही बिलासपुर की गायिका नेहा ठाकुर की आवाज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के कलाकार हिमाचल ही नहीं बल्कि देशभर में कला व आवाज का जादू बिखेर रहे हैं। देशभर में पांच अगस्त को रिलीज होने वाली रोमांटिक और कामेडी फिल्में ‘शक्करपारे’ में बिलासपुर की गायिका नेहा ठाकुर की आवाज काफी धमाल मचा रही है।

शुक्रवार को शक्करपारे फिल्म के मुख्य अभिनेता व अभिनेत्री बिलासपुर पहुंचे और हिमाचल प्रदेश में इस फिल्म का प्रमोशन किया। साथ ही बिलासपुर की गायिका नेहा ठाकुर का यहां क्षेत्र की कई संस्थाओं ने स्वागत किया। बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में फिल्म की मेन लीड एक्ट्रेस और माडल लव गिल ने बताया कि यह एक फैमिली फिल्म है और इसमें कामेडी और इमोशन भी है।

इस फिल्म में एकलव्य पदम ने मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात यह है कि इसमें बिलासपुर जिले के बरमाणा की रहने वाली नेहा ठाकुर द्वारा गाया गाना काफी मशहूर हो रहा है। उनके साथ मुंबई के प्लेबैक सिंगर प्रभ गिल ने अपनी आवाज दी है।

नेहा ठाकुर बरमाणा के जाने-माने समाजसेवी चमन ठाकुर की पुत्री हैं और इससे पहले भी वह कई गीत गा चुकी हैं, लेकिन बड़े बजट की पंजाबी फिल्म में गाने का उनका यह पहला अवसर है।

क्या कहती हैं लव गिल

फिल्म की अभिनेत्री लव गिल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अंबाला-चंडीगढ़ पंजाब तथा मनाली में हुई है। पूरी टीम ने बड़े प्यार और सद्भाव के साथ काम किया है और उन्हें पूर्ण आशा है कि यह फिल्म सफल साबित होगी। इस मौके पर बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय पदाधिकारी सीमा सांख्यान ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...