शंभू बॉर्डर पर भारी तनाव, किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। भारी संख्या में किसान जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस भी बॉर्डर पर अलर्ट है। पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकर ने लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दाग रही है। आंसू गैस के गोलों से शंभू बॉर्डर धुआं धुआं हो गया है। मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई है।

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के बोल

वहीं, सरकार ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार किसानों से पांचवे दौर की वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि किसानों ने सरकार के सामने 13 सूत्रीय मांगें रखी थीं, इनमें से 10 पर सहमति बन गई है। सिर्फ तीन मांगों को पूरी किए जाने को लेकर पेच फंसा है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को वक्त की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...