व्यास वेदाचार्य विशन दत्त शास्त्री ने बताया कि सुख समृद्धि आनंद देने वाली है शिव महापुराण

--Advertisement--

मण्डी – ज्योति पठानियां

जिला मण्डी के उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत कोट मे शिव चरणों में स्थित देवधार की पावन भूमि में दीनानाथ पठानिया व गीता देवी के पवित्र निवास स्थान पर है।

चले शिव महापुराण के अष्टम दिवस की कथा में व्यासपीठ पर विराजमान विशन दत्त शर्मा ने अपनी पवित्र वाणी से भक्तों को शिव महापुराण की कथा सुनाते हुए कहा की जीवन में यदि ईश्वर को पाना है तो मन में शांति होना बहुत जरूरी है। संतोष के समान कोई सुख नहीं है।

अष्टम दिवस की कथा में भक्तों को व्यासपीठ से भगवान शिव के अवतारों और भगवान शिव की शक्तियों के बारे में विधिवत रूप से भक्तजनों को श्रवण करवाया और कहा कि शिव पुराण की कथा सुनने से चित्त की शुद्धि व मन निर्मल हो जाता है।

शुद्ध चित्त में भगवान शिव व पार्वती का वास होता है। शिव पुराण कथा का श्रवण मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है। शिव महिमा का बखान सुन दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।शिवमहापुराण कल्प वृक्ष के समान है, जो इसे जिस कामना के साथ सुनता, वह कामना पूरी होती है।

शिव जब अपने भगत पर प्रसन्न होते हैं तो वह उसे सब कुछ प्रदान कर देते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े प्रयास की जरूरत नहीं है। वह तो केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन है। कथा का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

इस माैके पर व्यासपीठ से विशन दत्त शर्मा ने व संगीतकारों ने शिव भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। आरती के बाद सभी श्रद्धाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन कर्ता दीनानाथ पठानियां ने बताया कि 1बजे से 4 बजे तक रोजाना शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। साथ ही कथा में सुंदर झांकियों का मंचन भी किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...