व्यापार मंडल धर्मशाला चुनाव : नामांकन प्रक्रिया पूरी, तीन पदों के लिए आठ मैदान में

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

व्यापार मंडल धर्मशाला के नौ जनवरी, 2022 को होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। तीन पदों के लिए आठ उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोकी है। इसमें प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा चार उम्मीदवार, जबकि कोषाध्यक्ष व सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं।

पहली जनवरी, 2022 को नामांकन वापसी होगी। नामांकन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय रखा गया है। नामांकन वापसी के बाद दो जनवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची चुनाव समिति जारी कर देगी।

व्यापार मंडल धर्मशाला के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में प्रधान पद के लिए सुनीश मांटा, मुनीश लूथरा, राजीव महाजन व नङ्क्षगद्र सलारिया, सचिव पद के लिए दीपक निराला व गर्वित शर्मा जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश साहनी व शुभम गुप्ता ने अपनी दावेदारी जताई है।

यह भारत का पहला व्यापार मंडल होगा

वहीं, व्यापार मंडल धर्मशाला की चुनाव समिति के अध्यक्ष शिव दत्त ने कहा कि धर्मशाला व्यापार मंडल के लिए यह गर्व की बात है कि चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची को आधार के साथ जोडऩे संबंधित घोषणा के बाद यह हिमाचल प्रदेश का ही नहीं बल्कि भारत का पहला व्यापार मंडल होगा जिसकी मतदाता सूची डिजिटल व आधार से ङ्क्षलक हुई है, जिसमें लगभग 320 मतदाता सूची में शामिल हैं। चुनाव समिति ने यह कामना की है कि आने वाले समय में धर्मशाला व्यापार मंडल एक व्यापारिक शक्ति के रूप में उभरकर सामने आएगा।

उन्होंने चुनाव संपन्न करवाने में चुनाव समिति सदस्यों में कमल शर्मा, रजनीश मांटा, त्रिलोक चंद सूद, सत्यपाल सूद व अतुल भारद्वाज अपना सहयोग दे रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...