व्‍यक्ति ने ससुराल में फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या, जेब से सुसाइड नोट भी बरामद

--Advertisement--

Image

पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत शहरोल में एक व्यक्ति ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति पत्नी व बच्चे सहित कुछ दिन पूर्व अपने ससुराल आया था लेकिन शनिवार सुबह से ही वह घर पर नहीं मिला।

सोलन, जीवन वर्मा

पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत शहरोल में एक व्यक्ति ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति पत्नी व बच्चे सहित कुछ दिन पूर्व अपने ससुराल आया था, लेकिन शनिवार सुबह से ही वह घर पर नहीं मिला। घर के सदस्यों द्वारा उसे आसपास ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

गांव के किसी व्यक्ति ने उसे घर से थोड़ी दूर नाले में समीप लगे बांस की शाखा में लटके पाया। इसकी सूचना पंचायत के उपप्रधान को दी। व्यक्ति जिला किन्नौर का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है।

डीएसपी दाडलाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...