व्यक्ति ने घर की रेलिंग से फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कमरऊ उपतहसील के शिल्ला गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार काे शिल्ला गांव में शुप्पा राम के घर की पिछली तरफ रेलिंग से एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति के शव को उसके पिता व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में फंदे से उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अनिल पुत्र धर्म सिंह निवासी शिल्ला तहसील कमरऊ के रूप में की गई है। पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या सुसाइट नोट मौके से बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस जांच के अनुसार अनिल की पत्नी सुशीला पिछले 10-12 दिनों से अपने 2 बच्चों सहित मायके बोकाला गई हुई थी जबकि अनिल अपने घर में ही मौजूद था। वीरवार को अनिल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक अनिल के परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है।

पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर नेे बताया कि व्यक्ति शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...