वोट नहीं मानवता के लिए भी करे सरकार काम

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है पिछले कुछ दिनों से कर्नल मनीष और उनके साथियों ने नंदपुर,गुलेर, तथा बिलासपुर पंचायत में हर घर दस्तक अभियान शुरू कर रखा है। इस अभियान के दौरान इन पंचायतों से रहने वाले लोग अपनी मर्जी से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ।

कर्नल मनीष से जब इस अभियान में हासिल तजूर्बे के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि नंदपुर, गुलेर व बिलासपुर पंचायत में अभी भी बहुत सारे छोटे-छोटे क्षेत्र हैं जहां पर रास्ते, पानी तथा बिजली की मूलभूत सुविधाए सुचारू रूप से नहीं हैं।

कई जगह पर पानी एक दिन छोड़कर आता है और इस गर्मी के मौसम में ज्यादातर गांव कुए तथा बावड़ियों के पानी पर निर्भर हैं ,लोगों का यह भी कहना है कि पिछले कई वर्षों से जो भी सरकार बनी और नेता उनके घर आए उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए पर सरकार में आने के बाद उनकी किसी ने भी सुध नहीं ली ।

बिलासपुर पंचायत के कलान गांव में 15 घर ऐसे मिले जिनके पास ना ही कोई निजी नलकी सुविधा है और ना ही बिजली का मीटर लगा हुआ है ,उन लोगों का कहना है कि बार-बार मैहकमे के चक्कर काटने के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है ।

इस क्षेत्र के ज्यादातर लोगों को सरकार द्वारा कुछ मरले के प्लाट दिए गए हैं पर पिछले लगभग 50 वर्षों से उनका ना हीं इंतकाल हुआ है ना ही यह पता है कि यह प्लॉट कहां हैं। इसी की वजह से हर महकमा उनको बिजली, पानी और सड़क की सुविधा देने में असमर्थता दिखा रहा है।

इन लोगों की मूलभूत समस्याओं के बारे में जानने के बाद कर्नल मनीष ने सरकार से यह आग्रह किया है की सरकारें और पार्टीयां तो आती जाती रहेगीं, पर हर सरकार और महकमे की यह एक नैतिक जिम्मेदारी है कि मानवता के आधार पर लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएं।

कर्नल मनीष ने कहा कि अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो हर इंसान को संविधानिक तथा कानूनी दायरे में रहकर जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी और जटिल समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा की सरकार को जरूरत के हिसाब से अगर कानून में कोई बदलाव लाने की आवश्यकता हो तो उसके लिए भी हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।

इसके अलावा हर जगह पर आम आदमी पार्टी में बहुत सारे लोग शामिल हुए पर बिलासपुर पंचायत के कुछ लोगों को कर्नल मनीष ने एक साथ आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में नरेश,जीवन,शेखर ,कमलेश, सेठी, सोनू देवी, अभिषेक कुमार,अशोक सिंह,शीला देवी बाबूराम, वेवी कुमारी, महेंद्र सिंह, अरुण कुमार, देवराज, विकास व सपना आदि सहित कुल 37 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...