वोकेशनल टीचरों ने 14 फरवरी तक का दिया सरकार को अल्टीमेटम, नियमित करने को लेकर सरकार बनाये पॉलिसी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

प्रदेश के स्कूलो में वर्ष 2013 से वोकेशनल शिक्षा शुरू हुई थी, जिसके लिए ट्रेनरो की भर्ती वीपीटी (वोकेशनल ट्रेनर प्रोवाइडर) के तहत हुई है। पिछले 9 वर्षो से सेवाएं दे रहे ये ट्रेनर अब सरकार से नियमित करने और शिक्षा विभाग में शामिल करने की मांग कर रहे है। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो इन अध्यापकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

आज शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यवसायिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने बताया कि वे सरकार से मांग कर रहे है कि व्यवसायिक शिक्षकों को नियमित करें और स्थाई नीति बनाए।

उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षा को और अधिक महत्व दिया गया है और प्रदेश में 2000 के करीब ऐसे शिक्षक है और अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि शिक्षकों को बीटीपी (वोकेशनल ट्रेनर प्रोवाइडर) के तहत नियुक्ति मिली है और अब सरकार से मांग है कि वोकेशनल ट्रेनर को भी शिक्षा विभाग में शामिल करें।

उन्होंने बताया कि सरकार ने 14 फरवरी तक उचित कार्रवाई नहीं की तो वोकेशनल शिक्षक हड़ताल को मजबूर होंगे और संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...