
परागपुर – आशीष कुमार
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में दो दिनों से चल रही राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा का समापन रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की। मुख्यातिथि के रूप में प्रो. हंसधर झा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में प्रो. ब्रजभूषण ओझा ने सभी को अनुगृहीत किया। कार्यक्रम के अन्त में पुरस्कार-प्राप्त सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
यहां ध्यान देने योग्य है कि काव्यकण्ठपाठ में ज्योति (बलाहर), अमरकोश में दिशा (प्रथम), अष्टाध्यायी में चान्दप्रकाश (बलाहर), धातुरूप में नीलम शर्मा (स्वारघाट), गीताकण्ठपाठ में आशीष चौहान (पालमपुर), सुभाषितकण्ठपाठ में ज्योति (डहोगी), गणितशलाका में लोकेश पराशर(बलाहर), काव्यशलाका में दीक्षा (डहोगी), अक्षरश्लोकी में ज्योति (डहोगी), समस्यापूर्ति में दिवाकर शर्मा (बलाहर), स्फूर्ति स्पर्धा में नीलम एवं प्रतिभा (स्वारघाट) व्याकरण भाषण में दीपिका कौशल (बलाहर), साहित्यभाषण में अञ्जली (बलाहर), वेदभाष्यभाषण में राजेश कुमार (बलाहर), ज्यौतिषभाषण में दिवाकर (बलाहर), आयुर्वेदभाषण में अजय कुमार (डोहगी), सांख्ययोग भाषण में ऋतिक शर्मा (जांगला), वेदान्त भाषन में प्रीति हीरा (डोहगी), न्यायभाषण में राजकुमारी (डोहगी), जैनबोद्ध भाषण में तिलक दाहल (बलाहर), मीमांसाभाषण में शिल्पा शर्मा (डोहगी), भारतीयविज्ञान भाषण में अभिषेक शर्मा(बलाहर), धर्मशास्त्र भाषण में नवीन (करसोग) इन सभी प्रतिभागियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसकी पुष्टी करते हुए वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. पाठक ने कहा कि स्टेट लेवल में प्रथम पुरस्कार पाने वाले सभी प्रतिभागियों का चयन नेशनल लेवल के लिए हो गया है। फरवरी महिने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित सभी प्रतिभाग हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रतिभागी, मार्गदर्शक, परिसरीय प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।
