वीर भूमि कोचिंग सेंटर शाहपुर के युवा ने एएससी परीक्षा में फहराया सफलता का ध्वज

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

बीर भूमि कोचिंग सेंटर शाहपुर के छात्र अमित धीमान ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई एएससी (आर्मी सप्लाई कोर) फायर मैंन की भर्ती परीक्षा जो कि 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2024 में बैंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित की गई थी में लिखित स्किल तथा फिजीकल टेस्ट, पास करके हिमाचल की पह‌चान बनाई।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई इस परीक्षा में अलग अलग राज्यों से आए सैंकड़ों युवाओं ने इसमें भाग लिया पूरे देश से परीक्षा में 30 युवाओं का चयन हो पाया। जिसमें हिमाचल के वीरभूमि कोचिंग सेंटर के अमित धीमान चयनित हुए ।

अमित धीमान की इस काम‌याबी के लिए वीर भूमि कोचिंग सेंटर में 30 मई को एक सम्म‌ानित समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमे अमित धीमान को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।

सेंटर के चेयरमैन महेन्द्र कुमार शर्मा ने अमित की इस कामयाबी का श्रेय सेंटर के अनुभवी तथा मेहनती स्टाफ, सेंटर के अनुशासन तथा अमित धीमान की कड़ी मेहनत को दिया।

बता दे कि, अमित धीमान हारचक्कियाँ के निवासी हैं, इनके पिता सेना में हैं और माता गृहणी हैं। अमित धीमान का भाई मोहित धीमान भी अग्निवीर बन कर देश की सीमा पर सेवाएं दे रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...