शाहपुर – नितिश पठानियां
गांव थाना, तहसील हारचंकियां, जिला कांगड़ा के श्री राजिंदर सिंह (राजिंदर सिंह जस्सी) के पुत्र वीर अभिमन्यु सिंह ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 में 300 में से 257 अंक प्राप्त कर एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है।
उनकी यह शानदार सफलता न केवल उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
वीर की यह सफलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि वह स्टडी पॉइंट कोचिंग अकादमी, द्रम्मन (शाहपुर) में सैनिक स्कूल कोचिंग के लिए नामांकित एकमात्र छात्र थे।
जुलाई 2024 में निर्देशक विवेक चौहान और पुरनिंद्र राणा द्वारा प्रीतम नगर, द्रम्मन में स्थापित इस अकादमी ने अपने पहले ही वर्ष में उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है।

अकादमी के केंद्रित दृष्टिकोण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने वीर की इस शानदार उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।गांव थाना में इस सफलता को लेकर उत्सव का माहौल है।
वीर की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है जो सैनिक स्कूलों में प्रवेश लेकर रक्षा सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। वीर अभिमन्यु सिंह को हार्दिक बधाई!
AISSEE 2025 में आपकी यह अद्वितीय सफलता आपके परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। यह उपलब्धि आपके उज्ज्वल और सफल भविष्य की नींव बने। स्टडी पॉइंट कोचिंग अकादमी, द्रम्मन परिवार की ओर से आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

