
परागपुर- आशीष कुमार
देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस हरिपुर में मनरेगा के कार्य में जुटे भाई- बहनों के साथ मनरेगा अधिकारी व देहरा विधायक ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने मनरेगा के अधिकारों के प्रति मातृशक्ति व भाइयों को जागरूक भी किया। साथ ही जिन भाई-बहनों के मनरेगा में 90 दिन का कार्य पूरा हो चुका है, उनके क्लेम फॉर्म भी भरे गए। जिसमें पंचायत हरिपुर ,
भटहेड वासा और महेवा की मातृशक्ति और भाइयों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर स्थानीय विधायक होशियार सिंह ने कहा की इसी प्रकार सभी पंचायतों में आने वाले समय में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि मनरेगा के साथ जुड़े मेरे सभी भाई- बहनों को सरकार द्वारा जो भी लाभ दिए जाते हैं व उन तक पहुंच पाए ।
