शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया का विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में दो दिन का कार्यक्रम कुछ इस तरह का है।
- 21-06-2023 को सुबह सात बजे अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आईटीआई शाहपुर में शिरकत करेंगे।
- दोपहर साढ़े 11 बजे राज मंदिर नेरटी (देहरा) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
- शाम चार बजे बसनूर पंचायत के सुहड़ी गाँव मे चौकी बाली माता में जनता कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करके जनता का अभिवादन करके जनता की समस्याओं को सुनेंगे।
- 22-06-2023 को शाम पांच बजे द्रमन छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

