शाहपुर – नितिश पठानियां
महाविधालय शाहपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया।। जिसमें शाहपुर विधानसभा के विधायक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई।
मुख्य अतिथि बिधायक केवल सिंह पठानिया ने राम नवमी के अबसर पर शाहपुर महाविधालय की छात्राओं का पूजन किया ओर प्रसाद बांटा।
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी, तो वहीं स्कूल के प्रधानाचार्या राकेश पठानिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं मुख्यतिथि विधायक केवल पठानिया ने अपने सम्बोधन में बच्चों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया,साथ ही नशे जैसी बुराइयों ने दूर रहने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यदि हमें चांद पर पहुंचने का लक्ष्य रखते है तभी तारों तक पहुंच पाते हैं। इसलिए जीवन मे कामयाब होने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं उसे पहली कोशिश से हासिल कर लें। लेकिन हमें लक्ष्य से भटकना नहीं है बल्कि असफल होने की सूरत में दोगुनी मेहनत करनी है।
मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया विधायक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कर कमलों द्वारा चार करोड़ 79 लाख से बनने बाले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि० प्र० राजकीय स्नातक महाविद्यालय शाहपुर में छात्रावास भवन काशिलान्यास किया।
पठानिया ने कहा कि बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता ने बिधानसभा का पहला चुनाव हुआ जिसमे सभी बूथों में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है।अब मैं जनता को अपने पास नही बुलाऊंगा बल्कि जनता के विच मैं जाऊंगा।अब शाहपुर बिधानसभा क्षेत्र को मॉडल बिधानसभा बना कर जनता को तोहफा दूंगा।
पहली बार कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता का ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू ने बजट पेश किया है जिससे प्रदेश को आगे ले जाना बाला बजट दिया है।जिसमे हर बर्ग की जनता को लाभ मिलेगा।
पठानिया ने बच्चों को संदेश दिया कि जिंदगी में कभी हिमत नही हारनी चाहिए।जो भी कार्य करना हिमत के साथ करना अवश्य सफलता मिलती है।लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि गरीब से गरीब इंसान कुछ भी कर सकता है जो आज कांग्रेस पार्टी में इतिहास बन गया है।जो मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू इसका उदाहरण है।
शाहपुर महाविधालय को जहाँ छोड़ कर पूर्व कांग्रेस सरकार छोड़ कर गयी थी पिछले पांच सालों में शाहपुर महाविद्यालय में एक नई ईंट नही लगी। धार कंडी क्षेत्र की जनता की अबाज़ को सुन कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने महाविधालय रिडकमार को नोटिफाई करके तोहफा दिया है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी डे बोर्डिग स्कूल हर बिधानसभा क्षेत्र में खोलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।जिससे प्रदेश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी।
शैक्षणिक संस्थानों में आने बाले एक महीने में प्रदेश के सभी महाविधालयो में रेगुलर प्रिंसिपल तैनात किए जाएंगे। प्रदेश काँग्रेस सरकार सभी प्रदेश के महाविधालयो में प्रोफेशनल एजुकेशन देने की तैयारी कर रही है।
बिधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मेरे बिधायक बनने के बाद मैं अपना तीन महीने का रिपोर्ट कार्ड बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता के सामने अपने तीन महीने के कामकाज का लेखा जोखा रखूंगा।।
शाहपुर की जनता को दिए तोहफे।
- प्रदेश में दूसरा एक कोचिंग सेंटर महाविधालय शाहपुर में खोला जाएगा।
- धार कंडी क्षेत्र में मिल्क कॉलेशन सेंटर खोला जाएगा।
- आईटीआई शाहपुर में 10 नए कोर्स अगले सेशन में चलाए जायेगें।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, प्रिंसिपल महाविधालय राकेश पठानिया,एसडीएम शाहपुर करतार सिंह, डीडब्लूओ नरेंद्र जरियाल, सीएमओ डॉक्टर सुशील शर्मा, एक्सईएन पी डव्लू डी राजीव शर्मा, एक्सईएन बिजली विभाग अंग्रेज सिंह, एक्सईएन एचपीटीसीएल संदीप चौधरी, एक्सईएन खोली प्रोजेक्ट सुभाष चंद शर्मा, मेडिकल ऑफिसर हरिंदर सिंह, वीपुल एसडीओ लोकनिर्माण बिभाग, विक्रम सिंह एसडीओ बिजली बिभाग, ऋषि ठाकुर साइल कंजेर्वशन, कृषि बिभाग के अधिकारी, कुलदीप सिंह एसएचओ शाहपुर, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, अरुणा देवी प्रधान, पूर्व प्रधान देवराज मन्हास, मदन राणा, एस टी प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, प्रदीप बलोरिया, उप प्रधान गोपाल सिंह, एस सी प्रकोष्ठ ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद, रीना पठानिया, नम्रता चम्बयाल, नामित मेहरा, मधु वाला, राजेश्वरी राणा, पुष्पा देवी, अनिता देवी, उर्मिला राणा, सुषमा देवी, सरिता सैनी, पूर्व युवा ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष मुनीश पटियाल, युवा काँग्रेस महासचिव जतिन्द्र धीमान, अमन ठाकुर एनएसयूआई शाहपुर युवा काँग्रेस शाहपुर आदि गणमान्य ब्यक्ति मौजूद थे।

