विधायक केवल पठानिया के प्रयासों से लंज कॉलेज में बिजली बहाल, विद्युत ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

--Advertisement--

सीएचसी लंज में हेल्थ मेले का आयोजन, एससीए के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित

शाहपुर, 25 अक्तूबर – नितिश पठानियां

नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित कर सकती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा के प्रकल्पों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यह उद्गार शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय लंज में 100 केवी के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करने तथा सेंट्रल स्टूडेंट एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पदों को चरणबद्व तरीके से भरने के लिए प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार रोजगारपरक शिक्षा की सुविधाएं युवाओं को उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दे रही है इसी दिशा में शाहपुर में ड्रोन तकनीक के प्रशिक्षण के पहला इंस्टीट्यूट भी आरंभ किया गया है। वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक में रोजगार के असीम अवसर हैं।

इसी तरह से अन्य कोर्स भी राज्य के विभिन्न तकनीकी संस्थानों में आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे इस के लिए रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

बिजली का ट्रांसफार्मर लगने ने अब लंज कॉलेज में काफी समय से आ रही बिजली की समस्या से बच्चों को निजात मिलेगी। महाविद्यालय के चल रही आईटी लैब का अन्य विजली से चलने बाले उपकरणों का प्रयोग बच्चे कर पाएंगे। आज इस ट्रांसफार्मर का उदघाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित कर दिया।

वहीं स्थानीय लोगों व कॉलेज प्रशासन ने विधायक केवल पठानिया का आभार जताया। वहीं राजकीय महाविद्यालय लंज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय कि केंद्रीय छात्र संघ कि इकाई का गठन मेरिट के आधार पर किया गया। जिसमे आज पद की गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में विधायक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं विधायक केवल पठानिया ने वाणिज्य स्नातक तृतीय वर्ष से आँचल प्रधान, कला स्नातक तृतीय वर्ष से शवनम उप प्रधान, विज्ञानं स्नातक प्रथम वर्ष से तानिया महासचिव और परस कौंडल विज्ञानं स्नातक द्वितीय वर्ष से सह सचिव के पद पर मनोनीत तमाम पदाधिकारियों ने शपथ पद गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व सरकार द्वारा पीएचसी से बिना बजट के सीएचसी की घोषणा कर दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के बनते ही सीएचसी लंज के भवन निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। जल्द ही सीएचसी भवन बनाकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार की मंत्री ने लंज कॉलेज में बिना बिजली पानी के महाविद्यालय का उद्घाटन कर दिया था। लेकिन विधायक बनते ही पानी की सुविधा दी गई और आज 14 लाख की लागत से बिद्युत ट्रांसफार्मर लगवा कर बिजली की बहाली करवाई गई है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलेज में बीबीए बीसीए पीजीडीसीए के कोर्स व साइंस लैब शुरू करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चंगर क्षेत्र में स्वास्थ्य ,शिक्षा, जैसी सुविधाओं से वंचित नहीं रख जाएगा। इससे पहले कालेज के प्रिंसिपल एसके सोनी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सीएमओ डा सुशील शर्मा, अधिशासी अभियंता अमन चौधरी, पंचायत प्रधान तिलक, हेमराज, सुमन मैहरा, केके डोगरा, रेखा चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विनय सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...