
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर के द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए रविवार को जमीन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और जिला सेशन जज अजय मेहता सहित शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए भूमि चयन हेतु निरीक्षण किया।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सब जज कोर्ट की सौगात मिली थी, लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार पांच साल इस कार्य को नहीं कर पाई ।
आज जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने इस कार्य को आगे बढ़ा कर शाहपुर की जनता को तोहफा दिया है। पठानिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की तमाम जनता को हर सुविधा और घर द्वार पर सेवा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं।
शाहपुर क्षेत्र के लोगों विशेष कर द्रमन वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक केवल पठानिया का आभार जताया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर एसडीएम डॉ. मुरारी लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,प्रधान अरुणा देवी,उप प्रधान विनोद कुमार,अश्वनी शर्मा व्यापार मंडल प्रधान,विक्रम राणा युवा मंडल सदस्य,विनय ठाकुर सत्यमेव युवक मंडल प्रधान,लबलु शर्मा,कमल किशोर, लोक निर्माण विभाग,जलशक्ति बिभाग , फॉरेस्ट विभाग,बिजली विभाग और एसएचओ कुलदीप सिंह,प्रकाश सिंह, सहित के अन्य विभागों के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
पुरानी पेंशन शाहपुर संघ ने जताया आभार
पुरानी पेंशन शाहपुर संघ ने विधायक केवल सिंह पठानिया का पुरानी पेंशन को लागू करने को लेकर कांग्रेस सरकार की निर्णायक पहल के लिए धन्यवाद किया।
रैत में आयोजित कार्यक्रम में केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश एवं शाहपुर के कर्मचारियों सहित समस्त जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने का किया तहेदिल से धन्यवाद किया।
पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि पहली कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय जो जनता से वायदे किये हैं उन पर काम किया जाएगा।
पठानिया ने कहा कि हम सत्ता के नहीं बल्कि प्रदेश में व्यवस्था बदलने का काम किया जाएगा।प्रदेश की जनता को सुविधा प्रदान करने के कांग्रेस पार्टी को जनता ने चुना है।
इसके बाद विधायक केवल सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी में रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया ने कैंप में आए डॉक्टरों को एक एक पौधा एव टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
पठानिया ने कहा कि रोटरी क्लब शाहपुर ने गरीब जनता के लिए बहुत से सराहनीय कार्य किये हैं और हरदम जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और सेवाएं देने के लिए आये हुए सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा एवं सरकारी डॉक्टरों एव अन्य स्टाफ के कार्य को भी सराहा।
