विधायक अर्जुन सिंह ने भनेई में तो संजय गुलेरिया ने लब में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

--Advertisement--

Image

ज्वाली में भाजपा की गुटवाजी हुई जगजाहिर, पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा सहित कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय गुलेरिया के साथ

ज्वाली – अनिल छांगू

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही ज्वाली भाजपा दोफाड़ हो गई है। ज्वाली मे भाजपा के दो गुट बन गए हैं।

एक गुट विधायक अर्जुन सिंह के साथ है। जबकि पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा सहित पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ता राष्ट्रीय राज्य लघु एवं बचत सलाहकार बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया के साथ हैं।

ज्वाली में गुरुवार को संजय गुलेरिया ने लब में अपना कार्यालय खोला। ज्वाली में भाजपा का स्थापना दिवस भी दो जगह मनाया गया।

ज्वाली में गुरुवार को संजय गुलेरिया व पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा ने लब में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया ।

जबकि लब से करीबन 100 मीटर की दूरी पर भनेई में विधायक अर्जुन सिंह ने स्थापना दिवस मनाया। जिसमें करीव 5 हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लेकिन कुछभाजपा कार्यकर्ताओं को अब दुविधा हो गई है कि वे किसके पास जाएं तथा किसके पास न जाएं। कार्यकर्ता पशोपेश में हो गए हैं।

अभी हाल ही में भाजपा चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी जवाली में बैठकें की लेकिन उसमें पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा, संजय गुलेरिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता नदारद रहे।

अविनाश राय खन्ना भी गुटवाजी को समाप्त नहीं कर पाए। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास भी हवा हवाई हो गया।

संजय गुलेरिया ने वर्ष 2012 में आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ा तो उस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह की करारी हार हुई। विस चुनाव 2017 में भाजपा हाईकमान ने संजय गुलेरिया को चुनाव न लड़ने के लिए मनवा लिया तथा भाजपा के विधायक अर्जुन सिंह की जीत हुई

लेकिन तब से लगातार संजय गुलेरिया, डॉ हरबंस राणा सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी जारी रही।

अब आखिरकार संजय गुलेरिया व पूर्व मंत्री डॉ हरबंस राणा ने लब में कार्यालय खोला तथा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।

अगर इस बार भाजपा ने ज्वाली भाजपा की गुटवाजी को खत्म नहीं किया तो विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...