
शाहपुर – नितिश पठानियां
आज शाहपुर भाजपा मंडल की बैठक माननीय विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला प्रवास के दौरान भाजपा द्वारा किए जाने बाले रोड शो के लिए चर्चा की गई ।
बैठक में शाहपुर की विधायक एवं हिमाचल सरकार के मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी ने बताया की देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के धर्मशाला प्रवास को लेकर भारी उत्साह है व शाहपुर से 1500 लोग इस रोड शो में भाग लेंगेे। जैसा की संगठन ने तय किया है ।
ये रहे मौजूद
बैठक में भाजपा के प्रदेश सचिव, वीरेन्द्र चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी, मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी , महासचिव अमरीश परमार, सतीश कुमार, घरोह के प्रधान तिलक ब्लॉक के अध्यक्ष विजय चौधरी, रवि दत्त कृपाल संधु, मदन लाल शर्मा, लदवाड़ा के प्रधान योगराज चड्ढा, रेहलु के प्रधान व महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा देवी , सुधेड की प्रधान रेखा देवी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
