विधानसभा अध्यक्ष 21 को चुवाड़ी में विश्राम गृह निर्माण की रखेंगे आधारशिला

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग 1 करोड़ 60 लाख की राशि से बनाएगा भव्य भवन, ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

चम्बा, 20 जून – अनिल संबियाल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को चुवाड़ी, त्रिमथ तथा बनीखेत के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी में जल शक्ति विभाग के 1 करोड़ 60 लाख की राशि से निर्मित होने वाले जल एवं स्वच्छता केंद्र -विश्राम गृह की आधारशिला रखने के पश्चात त्रिमथ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे

कुलदीप सिंह पठानिया सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले चार दिवसीय ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान आषाढ़ नाग मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित शोभायात्रा में भी हिस्सा लेंगे।

शोभायात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत से शुरू होकर भूरू नाग मंदिर पधर् मैदान तक चलेगी। कुलदीप सिंह पठानिया भूरू नाग मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई वैन, दंपती की माैत, दो बच्चों को आईं चोटें

काँगड़ा - राजीव जस्वाल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन...

मेहनत लाई रंग: चंडी का चिराग ठाकुर बना सब इंस्पेक्टर

चम्बा - भूषण गुरुंग मन में सच्ची लग्न, धैर्य, कठिन...

हिमाचल में दर्दनाक मंज़र: बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत, अन्य घायल

हिमखबर डेस्क सोलन जिले के चायल से हिन्नर रोड़ पर...

दर्दनाक हादसा: चंबा के नकरोड़-चांजू मार्ग पर खाई में गिरी पिकअप

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...