चम्बा – भूषण गुरुंग
आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानिया ने भारी बरसात के कारण थकोली मन्दराला सड़क को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुंता और जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के निर्माण को लेकर चयनित स्थल का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य को शुरू करने के निर्देश भी दिए और कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप भटियात को विकास के तौर पर आदर्श बनाएंगे।
उन्होंने सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारीयो को लेकर जगह जगह जा कर पूरी तरह से मुआयना किया और लोगो को जल्द से जल्द सड़को को ठीक करवाने का आश्वासन दिया।

