विद्यार्थी धर्मशाला और शिमला की वजाय देहरी कॉलेज में लें दाखिला, नए प्रवेश के लिए कॉलेज प्रबंधन ने खोला पोर्टल 

--Advertisement--

विद्यार्थी धर्मशाला और शिमला की वजाय देहरी कॉलेज में लें दाखिला, नए प्रवेश के लिए कॉलेज प्रबंधन ने खोला पोर्टल।

ज्वाली – अनिल छांगू 

देहरी स्थित वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर दाखिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुजीत सरोच ने वीरवार को बताया कि इस महाविद्यालय में पहले प्राध्यापकों की कमी थी लेकिन अब जहां पर सभी विषयों के प्राध्याक तैनात हैं।

उन्होंने यह भी बताया है कि 31 जुलाई से लेकर 23 सितंबर तक इस महाविद्यालय में दाखिला रखा गया था लेकिन कई कारणों से कुछ विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए थे।

जो बार-बार कॉलेज प्रबंधन के समक्ष दाखिला लेने के गुहार लगा रहे थे। जिनकी गुहार को देखते हुए बीते कल कुलपति की अनुमति से दाखिला पोर्टल खोला गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि अब विद्यार्थियों को धर्मशाला शिमला या फिर किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश लेने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें इसी महाविद्यालय में बीए बीकॉम या फिर बीएससी में आसानी से दाखिला मिल सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय में एम ए इकोनॉमिक्स की काफी सीटें खाली हैं। प्राचार्य की ओर से बच्चों के अभिभावकों से यह अपील भी की गई है कि वह अपने बच्चों को नजदीकी इस महाविद्यालय में भेजने की कोशिश करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...