विदेश से रेस्क्यू किया युवक लौटा हिमाचल, मानव तस्करी के लगाए गंभीर आरोप

--Advertisement--

ऊना, 16 अगस्त – अमित शर्मा                                                                            

मुख्यालय के साथ लगते गांव रैंसरी निवासी युवक आशीष कुमार को विदेश से रेस्क्यू कर भारत लाया जा चुका है। शुक्रवार को आशीष कुमार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह से मुलाकात करते हुए विदेश में उनके साथ हुई आपबीती सुनाई।

आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें जॉर्जिया भेजने की बात की थी, लेकिन उन्हें थाईलैंड में उतार दिया गया। जहां से उन्हें कुछ लोगों के साथ होटल में ठहराकर एक ऐसी जगह ले जाया गया जहां पर और भी लोगों को बंधक बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर उन्हें पता चला कि यहां पर मानव तस्करी का गिरोह उन्हें उठाकर लाया है और यहां से युवाओं को कई देशों में लाखों रुपए में बेचा जाता है। उनके शरीर के अंगों को भी निकाल लिया जाता है। इसके बाद उन्होंने किसी तरह घर में संपर्क कर सारी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जब यहां पर उन्हें छुड़ाने के लिए युवाओं द्वारा धरने प्रदर्शन किए जाते थे तो ट्रैवल एजेंट द्वारा वीडियो बनाकर वहां भेज दिया जाता था और उनके साथ वही यातना का खेल दोबारा शुरू हो जाता था।

आशीष ने अपनी चोटों के निशान दिखाते हुए बताया कि यह मारपीट की सभी घटनाएं उनके साथ बंधक बनाए जाने के दौरान हुई हैं। यहां तक कि इस दौरान उन्हें करंट के झटके भी दिए गए। सकुशल वापिस घर लौटे आशीष ने महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता सभा और प्रशासन का रेस्क्यू कर वापस लाने पर आभार व्यक्त किया।

क्या बोले एसपी राकेश सिंह

वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि आशीष ने अपने साथ हुई सारी घटना बयान की है। आशीष का मेडिकल भी करवाया जाएगा और इस घटना को लेकर ट्रैवल एजैंट के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला भर में ट्रैवल एजैंट का काम कर रहे लोगों की जानकारी जुटाकर हर मामले की जांच की जाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता सभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...