विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पठानकोट की सुजानपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने के मामले को लेकर 12 लाख की ठगी करने के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश के 2 भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुजानपुर मोहित टांक ने बताया कि शिकायतकर्त्ता सागर कुमार निवासी मलकपुर द्वारा एस.एस.पी. पठानकोट को शिकायत की गई थी कि सागर कुमार निवासी मलकपुर, डिंपल कोटली मुगला तथा विशाल कुमार निवासी नूरपुर को विदेश भेजने को लेकर अनिल मेहरा व नरेंद्र मेहरा निवासी सदवा-सुलियाली, नूरपुर द्वारा उनके साथ 12 लाख रुपए की ठगी की गई है।

उनको उन्होंने 12 लाख रुपए दिए, जिसमें 8 लाख रुपए ऑनलाइन पेमैंट की गई और 4 लाख रुपए नकद दिया गया। उन्होंने कहा कि उनको वर्क परमिट पर सिंगापुर भेजने के लिए 25 मई 2025 को सिंगापुर भेज दिया गया।

मगर वहां पर जाने के बाद उनको वहां एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए कोई नहीं आया। यहां बात करने के बाद जब उनको लोकेशन डाली गई तो वे वहां पर पहुंच गए, जहां एक महीना उनको कमरे में रखा गया और वहां उनके द्वारा महीने का रैंट 25,000 रुपए भी दिया गया।

उसके बाद किसी तरह से वे अपना बचाव करके जून महीने में वापस आ गए। उन्होंने कहा कि अनिल मैहरा तथा नरेंद्र मैहरा दोनों भाइयों ने उनके साथ विदेश भेजने को लेकर धोखाधड़ी की है। जिसको लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निवेदन पत्र दिया गया।

सुजानपुर पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 61 (2), 316( 2), 318(4) के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

महाजंग खत्म, ट्रंप ने मान ली ईरान की शर्तें, 2 हफ्ते के लिए सीजफायर

हिमखबर डेस्क  अमरीका और ईरान युद्ध विराम के लिए सहमत...

23 की उम्र में पहनी IPS की वर्दी…सोलन की कमान संभाल रहा तमिलनाडु का बेटा “अभिषेक शेखर ”

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में इन दिनों एक युवा आईपीएस...

नशे की लत ने जेल में कैदियों का इलाज करने वाले डॉक्टर को बना दिया अंडर ट्रायल “कैदी”

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद मुख्यालय नाहन से...