देहरा – शिव गुलेरिया
जिला काँगड़ा के तहत उपमंडल देहरा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव वीरवार को देहरा में चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी पालिया, मंजीत कुमार, पवन राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ i
इस मोके पर महासंघ के नेता अजीज अहमद, निशा कुमारी व् ज्योतिका मेहरा जी मौजूद रहे i विजय अशरफ को सर्व सहमति से ब्लाक देहरा का अध्यक्ष चुना गया i जबकि शिव कुमार शर्मा को महासचिव चुना गया i
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर परमजीत सलोता व, यशपाल शर्मा व् विनय शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्व सहमति द्वारा चुना गया i
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय अशरफ ने इस मोके पर सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही महासंघ के नेताओं से विचार विमर्श करके कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा i
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगो को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया जायेगा और महासंघ को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा i उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी

