विकास खंड इंदौरा की इस पंचायत में कल होगा प्रधान पद पर चुनाव।

--Advertisement--

Image

डमटाल, व्युरो

विकास खंड इंदौरा की पंचायत बसंतपुर में पंचायती राज चुनावों में दूसरे चरण के हुए मतदान के दौरान प्रधान पद का कोई निर्णय न निकलने पर चुनाव आयोग ने 23 जनवरी को प्रधान पद की पोलिंग दोबारा करवाने के आदेश जारी किए हैं।

एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि बसंतपुर पंचायत में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद को लेकर कोई निर्णय न निकल सका, जिसके चलते चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। चुनाव आयोग ने बसंतपुर पंचायत में प्रधान पद को लेकर दोबारा चुनाव करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को पंचायत बसंतपुर के चुनाव में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि चुनाव सुबह 7 से 1 बजे तक चलेगा, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...