वाहन चलाते समय करे यातायात के नियमों का पालन, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने दिया जनता को ज्ञान

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों प्रधान व उपप्रधानों, बीडीसी मेंबर, जिला परिषद् एवं व्यापार मंडलों की बैठक का आयोजन विश्राम गृह कोटला में डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा, एसएचओ ज्वाली सुरेन्द्र कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने सभी आए हुए लोगों का स्वागत किया एवं पुलिस टीम के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया।

नायब तहसीलदार जीवन शर्मा ने कहा कि सरकार के आदेशों के तहत हमें पंचायत प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिलता है और हमे भी लोगो की ‌समस्याओं सुलझाकर अच्छा लगता है।

एसएचओ ज्वाली सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर रखना ही हमारी प्राथमिकता होगी। एसएचओ ने कहा कि जनसहयोग के बिना पुलिस अधूरी है। अगर जनता सहयोग करेगी तभी पुलिस की ताकत को बल मिलेगा।

डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों को तंग करना नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा का है। रात के 12:00 बजे भी फोन करेंगे तो पुलिस तुरंत हाजिर होगी और उसी वक्त कार्रवाई होगी।

अवैध नशाखोरी रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। साथ ही इस बैठक में इलाके में नशे की समाप्ति के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक किया कि, वह कैसे अपने क्षेत्रों में नशे को समाप्त कर सकते हैं।

सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री या मादक पदार्थों की बिक्री संबंधित यदि कोई भी जानकारी पंचायत के पास आती है तो वह उसकी सूचना शीघ्र पुलिस को दें।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखती है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि अगर उनके पास पंचायतों में आने वाले मामलों का निपटारा वहां नहीं हो पाता है तो वे पुलिस में भेज सकते हैं और इस संबंध में जब चाहे पुलिस की सहायता ले सकते हैं।

इसके अलावा यातायात के नियमों की अवहेलना करने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। एसएचओ ने पंचायत प्रतिनिधियों को कहा कि वह अपने क्षेत्र के वाहन चालकों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने हेतु जागरूक करें ।

आयोजित इस बैठक में इन मुद्दों के साथ-साथ आजकल मुख्यता साइबर क्राइम के जरिए होने बाली ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस मौके पर डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, एसएचओ सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा, पूर्व प्रधान योगराज मेहरा, कोटला बेल्ट की13 पंचायतों के पंचायत प्रधान , उपप्रधान, बीडीसी, वार्ड पंच, कोटला व्यापार मंडल प्रधान अरविंद महाजन, योगेश शर्मा, अंशुल सहित कोटला व 32 मील के दुकानदार मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...