वायरल वीडियो:UP के टूरिस्ट को हिमाचल की पुलिस ने अटल टनल में बनाया मुर्गा और जम कर पीटा

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग पास के नजदीक अटल टनल में पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसवाले एक टूरिस्ट को मुर्गा बनाकर बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने टूरिस्ट को हाथ-पैर के अलावा डंडों से भी पीटा।

रोता-बिलखता रहा टूरिस्ट

वीडियो में 6 पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने टूरिस्ट को पहले मुर्गा बनाया और फिर डंडे, हाथ और पैरों से उसकी पिटाई की। इस दौरान टूरिस्ट रोता-बिलखता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसवालों में से एक बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन से ताल्लुक रखता है। वीडियो पीछे खड़ी किसी गाड़ी से शूट किया गया है।

पुलिस बोली- भारी ट्रैफिक के बीच ओवरटेक कर रहा था टूरिस्ट

पुलिस का कहना है कि मामला शनिवार का है, जब भारी ट्रैफिक के बावजूद टूरिस्ट ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। रास्ते में किसी अन्य टूरिस्ट ने वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

24 दिसंबर को 7 पर्यटकों को गिरफ्तार किया था

इससे पहले कुल्लू में 24 दिसंबर को पुलिस ने 7 पर्यटकों को गिरफ्तार किया था। वे अटल टनल में गाड़ी खड़ी कर नाच-गाना कर रहे थे। इस वजह से काफी देर तक वहां ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...