वर्दी में विदेशी महिला से आपत्तिजनक लाइव चैटिंग पर कार्रवाई, पुलिस कांस्टेबल निलंबित

--Advertisement--

वर्दी में विदेशी महिला से आपत्तिजनक लाइव चैटिंग पर कार्रवाई, पुलिस कांस्टेबल निलंबित

सिरमौर – नरेश कुमार राधे                                                                                

विदेशी महिला के साथ यूनिफार्म में आपत्तिजनक लाइव बातचीत करना सिरमौर पुलिस के एक कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। सिरमौर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने संबंधित पुलिस कांस्टेबल की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर नाहन व अन्य स्थानों पर एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में सिरमौर पुलिस के कांस्टेबल पुलिस यूनिफार्म में एक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक इशारों व बातचीत करते हुए स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है।

सिरमौर पुलिस के कांस्टेबल की लाइव वीडियो चैटिंग में विदेशी महिला को आपत्तिजनक इशारों से महिला को उकसाने का प्रयास कर रहा है। नाहन में आग की तरह यह वीडियो वायरल हुई तथा जैसे ही वीडियो सिरमौर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले को पुलिस कांस्टेबल के यूनिफार्म में गंभीर बताया।

पुलिस अधीक्षक ने चंद घंटों में ही विभागीय कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता की बात करार दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि पुलिस यूनिफार्म में आपत्तिजनक टिप्पणियां व इशारों का जो वीडियो वायरल हुआ है उस मामले में कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...