वन विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन कर रहे 6 ट्रैक्टर किए जब्त, लगाया 1लाख 20 हजार जुर्माना

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा क्षेत्र में गिरी नदी में अवैध खनन पर वन विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के उड़न दस्ते ने वन परिक्षेत्र भगानी व वन परिक्षेत्र पांवटा की टीम के साथ मानपुर देवड़ा पुल के पास अवैध खनन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया।

उड़न दस्ते के प्रमुख अधिकारी हेम वर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। और आज ये कार्यवाही अमल में लाई गईं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान वाहन चालक खनन संबंधी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

जुर्माना लगाने के बाद छोड़ा, दी चेतावनी

इसलिए वाहन चालकों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही हर ट्रैक्टर चालक से 20 हजार जुर्माना वसूला गया। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि अगर फिर से पुल के नीचे अवैध खनन किया तो उनके खिलाफ आगे से भारतीय दण्ड संहिता के तहत मामला दर्ज किया जायगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...