
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन वृत्त धर्मशाला का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संदीप गुलेरिया की अगुवाई में आज वन मंत्री हिमाचल प्रदेश श्री राकेश पठानिया से उनके निवास स्थान पर मिला।
संघ ने वन मंत्री के समक्ष वन रक्षक से उपवनरजिक के पद पर पदोन्नति हेतु रिक्त लगभग 323 पदों, उपवन रजिक से वन रजिक के लगभग 75 पदों पर पदोन्नति का मुद्दा प्रमुखता से रखा।
इसके अलावा अन्य मांगों का भी मांग पत्र सौंपा। वन मंत्री ने सभी समस्याओं पर क्रमवार चर्चा की तथा बताया कि इस हेतू उन्होंने प्रधान मुख्य अरण्यपाल व सचिव वन को निर्देश दे दिए हैं तथा जल्दी ही उक्त रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा ।
उन्होंने बताया की इसके अलावा भी वे वन कर्मचारियों से संबंधित मसलों का प्रमुखता से हल करेंगे। इस हेतू महासंघ ने उनका आभार जताया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वन मंत्री के ओ एस डी जितेंद्र ठाकुर महासंघ की तरफ से वृत्त उपाध्यक्ष विशाल राणा, मीडिया सचिव दिनेश्वर सिंह, नूरपुर मंडल कोषाध्यक्ष आशा चौहान सदस्य राजेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार व रिंकू कुमार भी उपस्थित रहे।
