ज्वाली – व्यूरो
जिला में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कलम छोड़ो हड़ताल चली हुई है । जिसमे आज पंचायत प्रधानों व उपप्रधानों ने जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने हेतु उनके समर्थन में कई जगहों पर ज्ञापन सौंप कर समर्थन दिया है।

वहीं आज ज्वाली उपमण्डल में एक महिला प्रधान के पति अपनी पत्नी की जगह खुद एसडीएम ज्वाली को ज्ञापन देकर अपनी धाक जमाने पहुंच गया। जोकि चर्चा का विषय बन गया है। जिनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
वहीं बुद्धिजीवी वर्ग ने बताया कि इससे जगजाहिर हो गया कि ज्यादातर पंचायतों में महिला प्रधानों के पत्तियों का बोलबाला है।

