लोगो की मांग पर जानलेवा मोड़ को खुला करने का कार्य हुआ शुरू

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

बकलोह तुनूहटट्टी- लाहडू मार्ग पर ककीरा मे घारी नामक स्थान के पास तीखे मोड़ में पहले वर्ष एक कार दुघटना में दो लोगो की जान चली गई थी और चालक को गंभीर चोट आई थी जिसे टांडा रेफर कर दिया था। वही तुनूहटट्टी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खतरनाक मोड़ को खुला करने की कवायद लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

इससे पहले इस कम चौड़ाई वाले खतरनाक मोड़ पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नेशनल हाइवे मार्ग पर जा गिरे थे और जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बीते वर्ष इस मोड़ पर एक ट्रक जोकि शराब की सप्लाई लेकर चम्बा के लिए जा रहा था लेकिन इस ढलान वाले मोड़ पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसके चालक को गंभीर चोट लगी और जिसके बाद उसे टांडा रेफर किया गया था।

लेकिन यह हादसा इस मोड़ पर पहला नहीं बल्कि उससे पहले भी एक सीमेंट की सप्लाई ले जा रहे ट्रक के आगे के दोनों टायर हवा में हो गए थे लेकिन ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गया था लेकिन कुछ ही समय बाद एक और सीमेंट की सप्लाई ले जा रहा ट्रक इसी मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से तकरीबन 150 फूट नीचे हाईवे मार्ग पर जा गिरा था और इस हादसे में ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया था।

बड़े वाहनों के अलावा इस मोड़ पर छोटे वाहन भी दुर्घटना के शिकार हो जाते थे। यहां हुई कई दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग से इस मोड़ की कटाई कर इसकी चौड़ाई बढ़ाने की मांग की थी और अब लोगों की मांग को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को शुरू करने की अपनी गंभीरता दिखाते हुए इस मोड़ को कटाई कर खुला करने की अपनी कवायद शुरू कर दी है और जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा और उम्मीद है कि इस कार्य के पूरा होते ही वाहन दुर्घटनाओं में कमी नजर आएगी।

इस कार्य को करवाने का सबसे बड़ा योगदान भटियात के सड़को वाले विद्यायक को जाता है। जिस ने लोकनिर्माण विभाग के एक्सन को तुनुहट्टी से लाहडू तक जितने भी ब्लैक स्पॉट है उनको चौड़ा करने का निदेश दिए थे। और जल्द काम शुरू होता देख स्थानीय लोगों में के डी थापा, राम कुमार राणा,बॉबी राणा, संजू जम्बाल,राजेन्द्र गुरूंग,उमेश महाजन इंदु देवी, ने एक्सन लोक निर्माण विभागवरिंदर भारद्वाज के साथ साथ विद्यायक विक्रम सिंह जरियाल जी और तैजसबी सीएम का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...